Site icon Tag Newslist

NH: उत्तराखंड को 6900 करोड़ के 38 नेशनल हाईवे

NH: उत्तराखण्ड में 6900 करोड़ की लागत से 38 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) बनाये जाएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ मंडल के चंपावत और गढ़वाल मंडल के हरिद्वार में इन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गडकरी का स्वागत किया। यहां से सीएम व केंद्रीय मंत्री चंपावत के टनकपुर स्थित गांधी मैदान पहुंचे। यहां जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार राज्य और देश के विकास को प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि चंपावत में 2217 करोड़ की लागत से आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन राजमार्ग परियोजनाओं से उत्तराखंड में यातायात और अधिक सुगम होने के साथ ये सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे।

बाद में, सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हरिद्वार में भी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। हरिद्वार जिले में 4683 करोड़ से अधिक की लागत से 30 राजमार्ग परियोजनाओं का निर्माण होना है।

https://tagnewslist.com/wp-content/uploads/2024/02/pushkardhami_1757290114424947089480P.mp4
Exit mobile version