Site icon Tag Newslist

Uttarakhand Landslide: रुद्रप्रयाग में 40 मीटर सड़क बही

Uttarakhand Landslide: भारी बारिश के बीच रुद्रप्रयाग से भूस्खलन की एक और घटना सामने आयी है। खुमेरा से नारायणकोटी के बीच सड़क का 40 मीटर हिस्सा बरसाती नाले में आये पानी के बाद भूस्खलन से बह गया। यहां पुलिया के पुश्ते भी ढह गये हैं। इससे मार्ग पर यातायात ठप है।

रुद्रप्रयाग जिले में एक के बाद एक भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार सुबह ही सोनप्रयाग के रामपुर में एक तीनमंजिला होटल ढह गया था। हालांकि, पुलिस ने पहले ही 32 कमरों के इस भवन को पूरी तरह खाली करवा लिया था। देखें, रुद्रप्रयाग में ढह गया तीनमंजिला होटल

उधर, दोपहर में थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत खुमेरा और नारायणकोटी के बीच सड़क बह गयी। यहां सड़क का करीब 40 मीटर हिस्सा पूरी तरह गायब हो गया है। यहां बनी पुलिया के पुश्ते भी ढह गये हैं। इसके बाद यहाँ से सिर्फ पैदल आवाजाही ही हो रही है।

इसके अलावा अगस्त्यमुनि-रुद्रप्रयाग मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने से इस पर यातायात बाधित है। एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने सभी थाना-चौकी पुलिस को बंद मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा मार्ग खुलवाने के लिये सम्बंधित विभागों से भी सम्पर्क किया जा रहा है।

Exit mobile version