Site icon Tag Newslist

Uttarakhand Landslide: टिहरी में चंबा के पास दरकी पहाड़ी, कई लोगों के दबने की आशंका

Uttarakhand Landslide: टिहरी गढ़वाल के चंबा से बड़ी खबर आ रही है। यहां कुछ देर पहले ही चंबा थाने कंपास टैक्सी स्टैंड के ऊपर पहाड़ी दरकने से भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबे में यहां खड़े कुछ वाहन और लोगों के भी दबे होने की आशंका है।

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से जारी मौसम की मार में टिहरी गढ़वाल से एक और बड़ा हादसा जुड़ गया है। यहां चंबा-टिहरी मुख्य मार्ग पर चंबा थाने के पास सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे पहाड़ी दरक गयी। यहीं पर टैक्सी स्टैंड भी है। बताया जा रहा है कि भारी मलबे में कुछ वाहन भी दब गये हैं।

https://tagnewslist.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230821-WA0003.mp4

इनमें से कुछ वाहनों में लोगों के बैठे होने की भी जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि कितने लोग मलबे में दबे हैं। शुरुआती तौर पर दो महिलाओं और दो बच्चों के मलबे में दबने के सूचना है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सही स्थिति साफ होगी।

उधर, जानकारी पर जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के बाद कोटी कॉलोनी से मुख्य आरक्षी राकेश रावत sdrf टीम संग मौके पर पहुंच गये थे। मौके से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

https://tagnewslist.com/wp-content/uploads/2023/08/Facebook-pfbid059uUyYdK1MypW2b7N73MMCd4NTDvSRwpwXRHXQFiA9DEBmXs66vGU4JWBsF2UvNvl270p.mp4
https://tagnewslist.com/wp-content/uploads/2023/08/InShot_20230821_150729806.mp4

अधिकारी मौके पर पहुंचे: हादसे की जानकारी मिलते ही जिले का प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। सड़क पर दोनों ओर से पांच से अधिक जेसीबी लगायी गयी हैं। मकब हटाने का काम तेजी से जारी है।

Exit mobile version