Accident: पौड़ी जिले के गुमखाल क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गयी। जान गवांने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। देवडाली निवासी चंद्रमोहन सिंह बिष्ट (62) अपने पुत्र अतुल बिष्ट (40), दिनेश सिंह (63) और कमल बिष्ट (45) के साथ कार से गुमखाल से अपना गांव देवडाली लौट रहे थे।

रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। खासी मशक्कत के बाद जवान खाई में उतरे। देर रात तक चले अभियान के बाद चारों शव खाई से निकाल लिये गये।