Nepal Bus Accident Updateनेपाल बस हादसे में जान गवांने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 27 हो गयी है। ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

Nepal Bus Accident Update: नेपाल बस हादसे में जान गवांने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 27 पहुंच गयी है। हादसे में 16 अन्य यात्री घायल हैं, जिनका काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में सवार सभी लोग, महाराष्ट्र के रहने वाले थे। नेपाल की ओर से, शनिवार आज को मारे गये यात्रियों के शव भारत को सौंपे जायेंगे।

नेपाल के तनहुं जिले में, शुक्रवार सुबह करीब 11ः30 बजे, 43 भारतीय नागरिकों को ले जा रही बस सड़क से करीब 150 मीटर नीचे, मर्स्यांगदी नदी में जा गिरी थी। यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। सूचना पर नेपाल पुलिस और नेपाल सेना के जवानों ने कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचकर, राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया था। दोपहर तक 12 यात्रियों के शव निकाल लिये गये थे।

देर रात तक मृतकों की संख्या 27 हो गयी, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घयाल हैं। इन सभी को, जिला मुख्यालय तक एंबुलेंस से लाने के बाद, प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद नेपाली सेना की ओर से, सभी घायलों को हेलीकॉप्टर के जरिये काठमांडू पहुंचाया गया। काठमांडू में, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल के रहने वाले थे। ये सभी, कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने पहुंचे थे। यहां से वे नेपाल दर्शन के लिये निकले, लेकिन पोखरा से काठमांडू जाते हुये, यह दुःखद हादसा हो गया।

Nepal Bus Accident Update: गोरखपुर की कंपनी की तीन बसों में निकले थे यात्री

जानकारी के अनुसार, जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुयी है, वह गोरखपुर की केसरवानी कंपनी की है। बताया जा रहा है कि यूपी53-एफटी-7623 नंबर की यह बस, कुल तीन बसों के बेड़े में शामिल थी। तीनों बसों को महाराष्ट्र के यात्रियों के लिये बुक करवाया गया था। बसों ने, प्रयागराज से यात्रियों को लिया था।

बताया जा रहा है, कि प्रयागराज के बाद, महाराष्ट्र के सभी यात्रियों को अयोध्या, चित्रकूट, गोरखपुर और सोनौली दर्शन कराने के बाद, तीनों बसें नेपाल निकल गयीं। नेपाल में यात्री लुंबिनी और पोखरा घूमने के बाद, काठमांडू जा रहे थे। इसी दौरान एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बसचालक मुर्तजा और कंडक्टर रामजीत उर्फ मुन्ना की भी हादसे में जान चली गयी।

Nepal Bus Accident Update: भारतीय दूतावास ने की 27 मौत की पुष्टि, 24 घंटे आपात नंबर जारी

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने भी, हादसे में 27 भारतीय नागरिकों की मौत होने की पुष्टि कर दी है। इनमें से 26 के शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि एक के नदी में बहने की आशंका है। उसकी तलाश जारी है। भारतीय दूतावास, लगातार नेपाल पुलिस और सेना, त्रिभुवन अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में है।

दूतावास ने, हादसे के बारे में जानकारी देने के लिये, 24 घंटे संचालित आपातकालीन नंबर जारी किये हैं। +977-9851107021, +977-9851316807 और +977-9749833292 पर कॉल कर हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है। दूतावास की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन नंबरों पर व्हाट्सएप के जरिये भी संपर्क किया जा सकता है।

Nepal Bus Accident Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया गहरा शोक

विदेश दौरे पर गये, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल बस हादसे पर गहरा शोक जताया है। एक्स पर किये ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा- नेपाल में हुआ यह हादसा अत्यंत दुःखदायी है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना करता हूं। भारतीय दूतावास प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का काम कर रहा है।

Nepal Bus Accident Update: नेपाल से आज यूपी के अधिकारियों को सौंपे जायेंगे शव

हादसे के बाद, उत्तर प्रदेश शासन भी हरकत में है। यूपी सरकार की ओर से, महाराजगंज से एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा गया है। शनिवार यानी आज, हादसे में मारे गये यात्रियों के शव भारत को सौंपे जायेंगे। जानकारी के अनुसार, नेपाल-भारत सीमा पर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को भारतीय नागरिकों के शव सुपुर्द किये जायेंगे। यहां से, यूपी सरकार इन शवों को महाराष्ट्र भिजवाया जायेगा।

Nepal Bus Accident Update: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने गृहमंत्री अमित शाह से की बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने, नेपाल बस हादसे के संबंध में, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की। शिंदे ने जानकारी दी है, कि गृहमंत्री शाह ने बताया है, कि शनिवार को नेपाल से शव सुपुर्द किये जाने के बाद, उन्हें भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से महाराष्ट्र पहुंचाया जायेगा। मामले में, केंद्र सरकार की ओर से भी अधिकारी तैनात किये गये हैं।

Nepal Bus Accident Update: यह है हादसे में जान गवांने वालों की सूची

Nepal Bus Accident Update: बोल्डर गिरने से बस पलटी, 19 यात्री गंभीर घायल

शुक्रवार को ही, नेपाल में एक अन्य बस हादसे में 19 यात्री घायल हुये हैं। जानकारी के अनुसार, चितवन जिले में नारायणघाट-मुगलिन रोड पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गौर से पोखरा की ओर जा रही, इस बस पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर आ गिरा। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गयी। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *