Rape and Murder: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में पॉक्सो, दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी भाजपा नेता आदित्यराज सैनी को, पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। आरोपी नेता, उत्तराखण्ड पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य के साथ, भाजपा में भी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश पदाधिकारी था। पुलिस, जल्द ही इस नेता को गिरफ्तार कर सकती है। एक आरोपी पकड़ा जा चुका है।

24 जून 2024 को, हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत, पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास सड़क किनारे एक किशोरी के शव बरामद किया गया था। किशोरी की उम्र 13-14 साल के लगभग थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर, शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये थे।

उसी दिन शाम को, शांतरशाह क्षेत्र निवासी एक महिला ने, शव अपनी बेटी का होने की पुष्टि की। इसके साथ ही, मामले ने नया मोड़ ले लिया। दरअसल, किशोरी की मां ने आरोप लगाया, कि किशोरी की हत्या की गयी है। महिला ने, किशोरी के साथ गैंगरेप का भी आरोप लगाया।

महिला ने, पुलिस को बताया कि, उत्तराखण्ड पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य आदित्यराज सैनी के यहां काम करने वाला अमित सैनी, 23 मई की शाम, उनकी बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। बेटी के देर रात तक, घर नहीं लौटने के बाद, उन्हें यह जानकारी मिली।

महिला के अनुसार, इसके बाद उन्होंने अमित सैनी को फोन किया। लेकिन अमित ने, किशोरी के अपने साथ नहीं होने की बात कही। इस पर अगले दिन, यानी 24 जून की सुबह वह, आदित्यराज सैनी से मिलने पहुंचीं, लेकिन वहां से भी उन्हें घर लौटा दिया गया। उसी दिन, दोपहर में उन्हें बेटी का शव बरामद होने की सूचना मिली।

महिला ने आरोप लगाया है, कि किशोरी के साथ गैंगरेप करने के बाद, उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। महिला की ओर से सौंपी गयी तहरीर पर, पुलिस ने अमित सैनी और आदित्यराज सैनी पर पॉक्सो, दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक आरोपी अमित सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मुकदमे की जानकारी के बाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आदित्यराज सैनी को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। आदित्यराज सैनी के फेसबुक पर बनाये गये पेज में, उन्हें भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष लिखा गया है।

हालांकि, यह भी कहा जा रहा है, कि वह मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य थे। उधर, बताया जा रहा है, कि पुलिस जल्द सैनी को गिरफ्तार करने वाली है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में भी जांच की जा रही है।

पिछड़ा वर्ग आयोग से सदस्यता भी बर्खास्त की गयी

पॉक्सो, दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद, आदित्यराज सैनी को पिछड़ा वर्ग आयोग से भी हटा दिया गया है। सैनी को इसी वर्ष 14 मार्च 2024 को ही, आयोग में सदस्य के तौर पर नामित किया गया था। अब उनकी सदस्यता बर्खास्त कर दी गयी है।

किशोरी की मां से कहा- हम मामला निपटा लेंगे

किशोरी की मां ने, पुलिस को बताया कि, वह आदित्यराज सैनी से मुलाकात करने के लिये, उनके घर पहुंची थीं। उन्होंने सैनी को अमित के बारे में बताया, लेकिन वह टालते रहे। आरोप है, कि जब महिला ने पुलिस के पास जाकर शिकायत की बात कही, तो सैनी ने कहा कि वह अपने आप मामला निपटा लेंगे। सैनी ने महिला को पुलिस के पास नहीं जाने को कहा, घर जाने के लिये कह दिया।

पिरान कलियर से रही है टिकट की दावेदारी

पिरान कलियर विधानसभा सीट पर, आदित्यराज सैनी की लंबे समय से टिकट की दावेदारी रही है। बताया जा रहा है कि, सैनी 2027 में होने वाले चुनावों के लिये, अभी से अपना दावा मजबूत करने में जुटे थे। लेकिन, अब मुकदमा दर्ज होने के बाद, उनका यह अरमान टूटना तय माना जा रहा है। सैनी की पत्नी ग्राम प्रधान हैं।

पुलिस बोली- कार्रवाई होगी, अफवाहों पर ध्यान न दें

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी दी है, कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। किशोरी के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने के साथ, पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवायी गयी है।

एसएसपी ने दो दिन पूर्व एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। कहा, कि इस मामले पर कुछ लोग, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में, गम्भीरता से कार्य कर रही है, और दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की, कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने क्यों दिया इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *