Rudrapr Accidentरुद्रपुर में बुधवार तड़के हुये हादसे में, कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे ने तीन महिलाओं समेत चार की जान ले ली।

Rudrapur Accident: रुद्रपुर में भीषण हादसे में, एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार की जान चली गयी। मरने वालों में एक महिला गर्भवती थी। हादसा रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर, तेजरफ्तार कार के सामने चल रहे, ई-रिक्शा को टक्कर मारने से हुआ। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो अन्य महिलाएं और कारसवार एक युवक गंभीर घायल हैं। पुलिस ने कारचालक को हिरासत में लिया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया, कि बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हादसा नैनीताल हाईवे पर, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के पास आईसीआईसीआई बैंक के सामने हुआ। बताया जा रहा है, कि एक ई-रिक्शा जिला अस्पताल से, पांच महिलाओं को लेकर भूरारानी सुभाष कॉलोनी की ओर लेकर जा रहा था। इसी दौरान, हल्द्वानी से बरेली की ओर जा रही, एक तेजरफ्तार कार ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

Rudrapur Accident
रुद्रपुर में बुधवार तड़के हुये हादसे में, जान गवांने वाली विभा साहनी, उर्मिला साहनी, ज्योति और मनोज साहनी।

टक्कर इतनी भीषण थी, कि ई-रिक्शा कई फीट उछला और उसके परखच्चे उड़ गये। ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार सभी महिलाएं छिटककर सड़क पर जा गिरीं। कार का भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। टक्कर की तेज आवाज सुनकर, आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया।

सूचना पर, कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में, ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी निवासी सरस्वती विहार कॉलानी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ज्योति साहनी, उर्मिला साहनी, विभा साहनी, ललिता, कांति देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

गर्भवती ज्योति को जिला अस्पताल से, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान ज्योति ने दम तोड़ दिया। वहीं, विभा साहनी और उर्मिला साहनी को भी जिला अस्पताल से अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गयीं। कांति देवी को बरेली के राममूर्ति अस्पताल भेजा गया है, जबकि ललिता का सोलंकी अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुयी है।

एसएसपी ने बताया, कि हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने, कारचालक को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया था। वहीं, कार में पैसेंजर सीट पर बैठा बबलू निवासी बरेली भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rudrapur Accident: गर्भवती ज्योति को लेकर अस्पताल से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, ज्योति नौ माह की गर्भवती थीं। उनकी जल्द ही डिलीवरी होने वाली थी। बुधवार रात, दर्द महसूस होने पर, परिवार की महिलाएं ज्योति को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थीं। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर द्वारा जांच के बाद, उन्हें घर लौटा दिया गया था। इसके बाद, वे सभी ई-रिक्शा पर अपने घर जा रही थीं, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।

Rudrapur Accident: भाजपा नेता प्रमोद साहनी के परिवार से थीं महिलाएं

बताया जा रहा है, कि हादसे में जान गवांने वाली तीनों महिलाएं, भाजपा नेता प्रमोद साहनी के परिवार से थीं। प्रमोद साहनी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। बताया जा रहा है, कि विभा साहनी उनकी पत्नी थीं, जबकि उर्मिला साहनी उनकी भाभी थीं। ज्योति उनकी भांजी थी। घायल ललिता और कांति देवी भी उनके ही परिवार से हैं।

प्रमोद के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है, कि ज्योति के पति रवींद्र साहनी रुद्रपुर में ही, एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन दोनों की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुयी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ललिता देवी, प्रमोद साहनी की भाभी बतायी जा रही हैं। जबकि कांति देवी, ज्योति की सास हैं।

Rudrapur Accident

Rudrapur Accident: निवर्तमान मेयर रामपाल ने परिजनों को दी सांत्वना

रुद्रपुर के निवर्तमान मेयर रामपाल ने, हादसे की जानकारी मिलने के बाद, मोर्चरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर, हादसे के बारे में जानकारी भी ली। मेयर ने कहा, कि यह हादसा बहुत दर्दनाक है। एक ही परिवार की महिलाओं की हादसे में इस तरह जान जाने से, पूरा शहर व्यथित है।

Rudrapur Accident: विधायक अरोरा, पूर्व विधायक ठुकराल ने भी जताया शोक

विधायक शिव अरोरा ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने लिखा, कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र में शामिल होने के कारण वह नहीं आ सके। उन्होंने परिवार को यह दुःख सहन करने की क्षमता की प्रार्थना ईश्वर से की। दूसरी ओर, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कहा, कि वह अभी उज्जैन में हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है, कि प्रमोद साहनी उनके पुराने साथी रहे हैं। उनके परिवार के साथ हुआ यह हादसा अत्यंत दुःखदायी है।

Rudrapur Accident
रुद्रपुर में हादसे के बाद, पीड़ित परिवार से मुलाकात करते निवर्तमान मेयर रामपाल।

Rudrapur Accident: एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना

शाम को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने, सोलंकी अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती ललिता देवी का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ललिता देवी के इलाज के बारे में भी जानकारी ली। बाद में एसएसपी ने कहा, कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। एसएसपी ने बताया, कि Rudrapur Accident का आरोपी चालक हिरासत में है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खटीमा में पकड़ी गयी साढ़े चार करोड़ की स्मैक

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *