Accident In Uttarkashi: गंगोत्री दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस, उत्तरकाशी-गंगोत्री हाईवे पर, खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिला यात्रियों की जान चली गयी। इनमें से दो की शिनाख्त अभी नहीं की जा सकी है। दुर्घटना में 26 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 12 को गंभीर हालत में, एम्स ऋषिकेश और देहरादून रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुमाऊं मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और उत्तर प्रदेश के बरेली जिलों से, चालक-परिचालक समेत कुल 29 यात्री, बस संख्या यूके06-पीए-1218 से, गंगोत्री दर्शन करने निकले थे। मंगलवार रात, गंगोत्री में दर्शन कर लेने के बाद, बस धाम से उत्तरकाशी की ओर लौट रही थी।

रात करीब नौ बजे, गंगनानी के पास, चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। सड़क पर गुजर रहे दूसरे वाहनों में सवार लोगों ने, तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में भटवाड़ी से पुलिस, एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गयीं।

पुलिस और एसडीआरएफ जवान, खाई में उतरे और घायलों को बस से निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान एक महिला, दीपा भदोलिया 55 वर्ष पत्नी महेश भदोलिया निवासी हल्द्वानी की मौत हो चुकी थी। जवानों ने बस चालक-परिचालक समेत 28 घायलों को सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी ले जाया गया।

अस्पताल में दो अन्य महिलाओं को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभी उनकी शिनाख्त नहीं की जा सकी है। वहीं, 12 को प्राथमिक उपचार देने के बाद, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उत्तरकाशी जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रेफर किये गये घायलों को एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल ले जाया गया है।

शेष 14 घायलों को भी, प्राथमिक उपचार के बाद, जिला अस्पताल उत्तरकाशी ले जाया गया। उधर, घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और एसपी अर्पण यदुवंशी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डीएम ने, जिला अस्पताल के चिकित्सकों से भी पूरी जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिये।

हादसे में कुमाऊं मंडल के ये यात्री घायल

ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर के रहने वाले, महेश चंद्र 65 वर्ष, दीपा 55 वर्ष पत्नी हरीश, भूपेंद्र सिंह रावत 42 वर्ष, कल्पना रावत 42 वर्ष पत्नी भूपेंद्र रावत, प्रज्ञा रावत 08 वर्ष पुत्री भूपेंद्र रावत, पद्मा भाकुनी 70 वर्ष पत्नी कैलाश भाकुनी, अंकिता बिष्ट 14 वर्ष पुत्री राजेंद्र सिंह, लता बिष्ट 38 पत्नी राजेंद्र सिंह, गौर मिस्त्री 60 वर्ष, बसंती देवी 74 वर्ष, पूर्णचंद कैड़ा 65 वर्ष हादसे में घायल हुये हैं।

दूसरी ओर, नैनीताल जिले में हल्द्वानी के रहने वाले लीलाधर पांडे 56 वर्ष, महेंद्र सिंह 65 वर्ष, उषा जोशी 50 वर्ष पत्नी नवीन जोशी, खष्टी कैड़ा 69 वर्ष, गीता तिवारी 53 वर्ष पत्नी रमेश चंद्र तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी 62 वर्ष और लालकुआं निवासी मोहन चंद्र पांडे 52 वर्ष हादसे में घायल हुये। अल्मोड़ा निवासी ध्यान सिंह 69 वर्ष भी हादसे में घायल हैं।

बरेली और बुलंदशहर के ये यात्री हादसे में जख्मी

बस हादसे में, उत्तर प्रदेश के बरेली और बुलंदशहर के यात्री भी घायल हुये हैं। बरेली के रहने वाले, नवीन जोशी 54 वर्ष, संजय रस्तोगी 57 वर्ष, संध्या रस्तोगी 54 वर्ष पत्नी संजय रस्तोगी, विनोद रस्तोगी 55 वर्ष, रेखा रस्तोगी 50 वर्ष पत्नी विनोद रस्तोगी घायल हुये। वहीं, बुलंदशहर निवासी बस चालक विजय कुमार 25 वर्ष पुत्र वीर सिंह और मेरठ निवासी परिचालक अनुज 27 वर्ष पुत्र मंगाराम भी घायल हैं।

इन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया

रुद्रपुर निवासी पूर्णचंद कैड़ा, पद्मा भाकुनी, बसंती देवी, दीपा, हल्द्वानी निवासी लीलाधर पांडे, महेंद्र सिंह, गीता तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी और बरेली निवासी नवीन जोशी, संध्या रस्तोगी, रेखा रस्तोगी, विनोद रस्तोगी को दून अस्पताल देहरादून रेफर किया गया है। वहीं, बस चालक विजय कुमार को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

सीएम धामी ने ली जानकारी, घायलों की मदद के निर्देश

हादसे की सूचना मिलने पर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी, जिला प्रशासन से घटना के बाबत जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के राहत-बचाव और बेहतर इलाज के निर्देश दिये। जिला प्रशासन और हायर सेंटरों पर भी बेहतर व्यवस्था के लिये कहा गया।

इंदौर में मिला सिर-धड़, ऋषिकेश में हाथ-पैर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *