Aditya L-1 Mission: चन्द्रमा पर सफलता के बाद भारत अब शनिवार को सूरज के रहस्य खोलने की यात्रा शुरू करने जा रहा है। इसरो का आदित्य एल-1 मिशन श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने को तैयार है।

श्रीहरिकोटा से शनिवार (02 सितम्बर 2023) को रॉकेट PSLV-C57 की मदद से ‘आदित्य’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर पहुंचाने की उड़ान भरी जायेगी। आदित्य एल-1 भारत की पहली अंतरिक्ष ऑब्जर्वेटरी होगी।

यह अंतरिक्ष में सूर्य की ओर उस बिंदु पर पहुंचेगा, जिसे लैग्रेंज-1(Lagrange-1) या L-1 कहा जाता है। धरती से इस बिंदु तक की दूरी धरती से चन्द्रमा की दूरी से लगभग चार गुना अधिक है।

इसके बावजूद यह दिलचस्प है कि L-1 पॉइंट तक 15 लाख किलोमीटर जाकर भी आदित्य एल-1 धरती से सूरज की कुल दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय करेगा। L-1 तक जाने के कारण ही इसरो के मिशन का नाम आदित्य एल-1 रखा गया है।

400 करोड़ लागत के इस मिशन का लक्ष्य सूर्य के बाहरी वातावरण और इसके धरती पर असर का अध्ययन करना है। शनिवार सुबह 11:50 बजे मिशन लांच किया जायेगा। इसरो की ओर से देशवासियों को इस ऐतिहासिक क्षण को लाइव दिखाया जायेगा।

इसरो के आधिकारिक फेसबुक पेज या आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव लांचिंग देखी जा सकती है। इसके अलावा इसरो के यूट्यूब चैनल पर भी आदित्य एल-1 की लांचिंग का सीधा प्रसारण किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *