Aditya-L1 Mission: चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक कदम जमाने के बाद भारत अब सूर्य की ओर उड़ान भरने जा रहा है। भारत का पहला सौर अभियान आदित्य एल-1 दो सितंबर को श्रीहरिकोटा से लांच किया जायेगा।

इसरो ने भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान आदित्य एल-1 की लांचिंग की घोषणा कर दी है। इसरो की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार आदित्य एल-1 दो सितंबर 2023 की सुबह 11:50 बजे PSLV-C57 रॉकेट की मदद से लांच किया जायेगा।

आदित्य एल-1 अंतरिक्ष में स्थापित की जाने वाली पहली भारतीय ऑब्जर्वेटरी है, जिसकी मदद से सूर्य के तापमान, वातावरण, सौर हवाओं और पृथ्वी पर सूर्य के असर समेत कई अहम विषयों पर जानकारी जुटाकर शोधकार्य किये जायेंगे।

ऑब्जर्वेटरी को धरती से लांचिंग के बाद प्रभामण्डल कक्षा (Halo Orbit) में L1 बिंदु पर स्थापित किया जाना है। इस बिंदु की धरती से दूरी 15 लाख किलोमीटर है, जो धरती से चन्द्रमा की दूरी से चार गुना अधिक है। यहां तक पहुंचने में आदित्य एल-1 को चार माह का समय लगेगा।

लाइव देखने के लिये बुकिंग 28 से: आदित्य एल-1 मिशन की लांचिंग को श्रीहरिकोटा के स्पेस थीम पार्क से लाइव देखना चाहें तो आपको सीट की बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन बुकिंग 29 अगस्त 2023 की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बुकिंग के लिये क्लिक करें। वहीं, लांचिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *