Chandrayaan 3: भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान के तहत चन्द्रयान 3 का लैंडर ‘विक्रम’ दो दिन बाद चन्द्रमा पर उतरेगा। 23 अगस्त 2023 को विक्रम की चांद पर लैंडिंग होगी। ‘इसरो’ की ओर से इसका लाइव प्रसारण किया जायेगा।

चन्द्रयान 3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से हुयी थी। पांच अगस्त 2023 को चन्द्रयान 3 सफलतापूर्वक चन्द्रमा की चन्द्रमा की कक्षा में दाखिल हो गया था और चांद से महज 4313 किलोमीटर दूर था।

दो दिन पहले लैंडर ‘विक्रम’ पहले से तय योजना के अनुरूप चन्द्रयान3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होकर चन्द्रमा की ओर बढ़ गया था। लैंडर को 23 अगस्त तक चन्द्रमा से 100 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंचना है। इसके बाद लैंडर चांद की सतह की ओर बढ़ेगा और लैंडिंग करेगा।

चन्द्रमा की तस्वीरें भेजीं: चांद की ओर बढ़ रहे लैंडर ने चन्द्रमा की नजदीकी तस्वीरें भेजी हैं, जिन्हें इसरो ने जारी किया है। दरअसल, लैंडर पर लगा खास कैमरा चांद पर ऐसी जगह तलाश रहा है, जहां गड्ढे या ऊबड़खाबड़ सतह नहीं हो। इससे लैंडिंग में दिक्कत नहीं होगी।

23 अगस्त 2023 की शाम 06 बजकर 04 मिनट पर विक्रम चन्द्रमा की सतह पर उतरेगा। इसरो की ओर से इस ऐतिहासिक क्षण को दिखाने के लिये प्रसारण की खास व्यवस्थाएं की गयी हैं। इसरो के फेसबुक पेज, वेबसाइट और यूट्यूब पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जायेगा। इसके अलावा दूरदर्शन पर भी लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *