Chandrayaan 3: चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर परीक्षण कर रहे भारतीय रोवर ‘प्रज्ञान’ को अपना रास्ता बदलना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रोवर के ठीक सामने एक गहरा गड्ढा आ गया था।

इसरो ने बताया है कि 27 अगस्त को चन्द्रयान 3 का रोवर प्रज्ञान चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने तय रास्ते पर चलते हुये बढ़ रहा था। इसी दौरान रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा में कुछ आगे रास्ता गायब होता दिखा।

प्रज्ञान के थोड़ा आगे बढ़ने पर मिली तस्वीर से साफ हुआ कि यहाँ एक बड़ा क्रेटर (Crator) था। करीब चार मीटर व्यास वाला यह क्रेटर प्रज्ञान और मिशन चन्द्रयान 3 के लिये बेहद खतरनाक हो सकता था।

इसे देखते हुये तत्काल रोवर प्रज्ञान को रोक लिया गया। उस वक्त क्रेटर प्रज्ञाम से महज तीन मीटर की दूरी पर रह गया था। इसके बाद रोवर प्रज्ञान को दिशा और रास्ता बदलने की कमांड दी गयी। अब प्रज्ञान नये रास्ते पर सुरक्षित आगे बढ़ता हुआ इसरो को जरूरी डेटा भेज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *