धरती से उड़ान भरने के 22 दिन बाद Chandrayaan 3 ने चांद की पहली तस्वीर भेजी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्थान (इसरो: ISRO) ने चन्द्रयान 3 की भेजी तस्वीरें जारी की हैं।

भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान 3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई 2023 को हुयी थी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की ओर से चन्द्रमा पर अध्ययन के लिये शुरू किया गया यह तीसरा अभियान है।

चन्द्रयान 3 आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित स्पेस सेंटर से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 02:35 बजे लांच किया गया था। एएलवीएम3-एम4 रॉकेट की मदद से प्रक्षेपित किया गया चन्द्रयान 3 निर्धारित समय पर पृथ्वी की कक्षा में पहुँच गया था।

अब पांच अगस्त को चन्द्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचते ही चन्द्रयान 3 ने इसरो को चांद की अपनी खींची पहली तस्वीर भेजी, जिसे अब इसरो ने जारी किया है।

अब चार हजार किलोमीटर दूर: सफलतापूर्वक चन्द्रमा की कक्षा में पहुंच जाने के बाद चन्द्रयान 3 अब चन्द्रमा से महज 4313 किलोमीटर दूर है। सम्भावना है कि 23 अगस्त 2023 को चन्द्रयान 3 चन्द्रमा की सतह पर उतर जायेगा।

100 किलोमीटर ऊंचाई से होगी लैंडिंग: चन्द्रयान 3 अब अगले दो सप्ताह तक चन्द्रमा की कक्षा में घूमते हुये लगातार चन्द्रमा की सतह के नजदीक जायेगा। 23 अगस्त को चन्द्रमा की सतह से करीब 100 किलोमीटर की ऊंचाई से चन्द्रयान 3 चांद पर उतरेगा।

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1688215948531015681?t=oAkgTHrXmYk_NepqoJfDyw&s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *