Gaurikund Landslide: गौरीकुंड में नौ दिन पहले भूस्खलन हादसे के शिकार हुये एक बच्चे और एक महिला के शव बरामद किये गये हैं। इसके बाद अब तक सात लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। 16 अन्य की तलाश जारी है।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में तीन अगस्त 2023 की देर रात डाट पुलिया के पास भूस्खलन हो गया था। इसकी चपेट में आकर यहां बनी तीन दुकानें नदी में समा गयी थीं। इन दुकानों में सो रहे 23 लोग भी मन्दाकिनी नदी में बह गये थे।

हादसे के बाद से ही पुलिस, sdrf, ndrf, ddrf की टीमें लापता लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं। दो दिन पहले यहां दो शव बरामद किये गये थे। इससे कुछ दिन पहले तीन शव बरामद हुये थे।

अब शनिवार को घटनास्थल के पास मलबे को हटाने पर वहां एक बच्चे और एक महिला का शव मिला है। इस तरह अब तक कुल सात लोगों के शव मिल चुके हैं। शेष लापता 16 लोगों की तलाश में अभियान अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *