Heat Wave Alert: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच, मौसम विभाग ने, उत्तराखंड में भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताये हैं। राज्य के मैदानी क्षेत्रों, तराई-भाबर में अगले पांच दिन, उष्ण लहर (Heat Wave) की संभावनाओं के बीच, लोगों से अपील की गयी है, कि वे दोपहर एक से शाम चार बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलें। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे भी अधिक होने का अनुमान है।

देश में गर्म मौसम तापमान को लगातार बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने, देश के कई राज्यों में अगले पांच दिन, उष्ण लहरें चलने के आसार जताये हैं। इनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, गुजरात शामिल हैं। इन राज्यों के लोगों से, उष्ण लहरों से बचने की अपील की गयी है।

वहीं, राज्य मौसम केंद्र देहरादून की ओर से भी, हीट वेव बुलेटिन जारी किया गया है। सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले पांच दिन तक राज्य के मैदानी क्षेत्रों, हरिद्वार, कोटद्वार, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर, देहरादून के मैदानी और तराई-भाबर वाले इलाकों में तापमान में खासी बढ़ोतरी होने के आसार जताये गये हैं।

मौसम केंद्र ने आसार जताये हैं, कि 20 से 25 मई तक, अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। इस दौरान गढ़वाल मंडल के कई क्षेत्रों में, अधिकतम तापमान में 90 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी दर्ज किये जाने के आसार जताये गये हैं। इसके चलते, लोगों से दोपहर में घरों पर ही रहने की हिदायत दी गयी है।

वनाग्नि की घटनाओं में हो सकती है बढ़ोतरी

राज्य मौसम केंद्र ने आशंका जतायी है, कि मौसम सूखा होने और तापमान बहुत अधिक बढ़ने के कारण, इन दिनों में, वनाग्नि की घटनाएं भी हो सकती हैं। वनाग्नि के लिहाज से, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों और टिहरी गढ़वाल जिलों में विशेष निगरानी की जरूरत मौसम केंद्र ने जतायी है।

राज्य में 15 से 40 डिग्री तक रहा अधिकतम तापमान

राज्य मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिलों के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। इन्हीं जिलों के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों को छोड़ दें, तो राज्य के शेष जिलों में भी अधिकतम तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहा।

21 के बाद धीरे-धीरे कम हो सकता है तापमान

राज्य मौसम केंद्र के अनुसार, 20 और 21 मई को तेज गर्मी का अहसास बना रहने के आसार हैं। वहीं, संभावना है कि 22 मई से उत्तराखंड को बढ़े तापमान से हल्की राहत मिलनी शुरू हो जाये। आसार हैं, कि 22 मई से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है।

दक्षिण भारत में 23 मई तक भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में, 23 मई तक भारी से भी भारी बारिश होने के आसार जताये हैं। अनुमान के अनुसार, 20 से 22 मई तक भी इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। रविवार-सोमवार को भी केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गयी है।

झांसी में दो पीठासीन अधिकारी क्यों किये गये निलंबित

दिल्ली में 47.8 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

इस बार ग्रीष्म ऋतु में अब तक का सबसे अधिक तापमान दिल्ली में दर्ज किया गया है। दिल्ली में पारा 47.8 तक जा पहुंचा है। वहीं, आगरा में भी अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री तक पहुंच गया। इनके अलावा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी तापमान 44 से 47 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

पांच राज्यों में रेड कलर वॉर्निंग

मौसम विभाग ने, अगले पांच दिन के लिये दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीट वेव की रेड कलर वॉर्निंग जारी की है। इन राज्यों में अगले पांच दिन, तक तापमान में गिरावट के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी 22 से 24 मई तक रेड कलर अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *