Rudraprayag Accident Update: रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रेवलर हादसे में, जान गवांने वाले यात्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। इसके साथ ही, हादसे में घायल और दम तोड़ने वाले यात्रियों की पूरी जानकारी भी सामने आ गयी है। अधिकतर यात्री उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के रहने वाले थे। कुछ यात्रियों का नाम-पता अभी नहीं मिल सका है।

रुद्रप्रयाग में शनिवार दोपहर, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। नगर से करीब पांच किलोमीटर आगे, रैंतोली के पास यात्रियों को लेकर जा रही, टेंपो ट्रेवलर सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे, अलकनंदा में जा गिरी। हादसे में दस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। दो ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

सात गंभीर घायलों को रुद्रप्रयाग से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया था। वहां भी तीन घायलों की जान चली गयी। इस तरह हादसे में अब तक 14 यात्रियों की जान जा चुकी है। पांच घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है, जबकि सात घायल जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने लिखा, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

एम्स ऋषिकेश में घायलों का हाल जानने पहुंचे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने, शनिवार शाम एम्स ऋषिकेश पहुंचकर, वहां भर्ती घायलों का हाल जाना। सीएम ने एम्स के चिकित्सकों से जानकारी लेने के साथ, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश दिये जा चुके हैं। अधिकारियों को हादसों पर लगाम कसने को भी कहा गया है।

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में इनका चल रहा है इलाज

  • वंदना शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश
  • महिमा त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष उत्तर प्रदेश (शहर का नाम अभी पता नहीं)
  • शुभम सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी सेक्टर 51 नोएडा उत्तर प्रदेश
  • नमिता शर्मा उम्र 30 वर्ष उत्तर प्रदेश (शहर का नाम अभी पता नहीं)  
  • लक्ष्य अग्रवाल उम्र 22 वर्ष निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश 
  • अमित पुत्र मनोहर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश (शहर का नाम अभी पता नहीं)
  • शशांक बिष्ट पुत्र नरेंद्र बिष्ट निवासी हल्द्वानी उत्तराखंड  

इन घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से, सात मरीजों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। इनमें से दो की मौत हो गयी। एम्स में अब पांच घायलों का इलाज चल रहा है। इनके नाम:

  • धर्मेंद्र कुमार उर्फ सैम उम्र 23 वर्ष पुत्र मोहन राम दिल्ली (पूरा पता अभी नहीं मिला)
  • शौनिक उम्र 24 वर्ष निवासी सोनीपत हरियाणा
  • आदित्य उम्र 25 वर्ष निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश  
  • छवि निवासी झांसी उत्तर प्रदेश
  • अभिषेक (पूरा पता अभी मालूम नहीं चल सका है)  

हादसे ने इन यात्रियों की ले ली जान

  • जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से एम्स ऋषिकेश भेजे गये देव निवासी दिल्ली (पूरा पता अभी नहीं मिला) की मौत हो गयी
  • स्मृति शर्मा उम्र 28 वर्ष पुत्री राजेश कुमार डी-01 हाईटेक कॉलोनी रेणुकूट सोनभद्र उत्तर प्रदेश
  • मोहिनी पांडे उम्र 27 वर्ष पुत्री महेश प्रसाद पांडे निवासी जगतपुर प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश 
  • वाहन चालक मूलतः अलीगढ़ और हाल गुरुग्राम हरियाणा निवासी करन सिंह
  • निकिता भट्ट निवासी खटीमा उत्तराखंड
  • गुरकीरत सिंह (पता अभी मालूम नहीं)
  • आकांक्षा निवासी झांसी उत्तर प्रदेश
  • स्मृति त्रिपाठी (पता अभी मालूम नहीं)  
  • बृजेश बिष्ट निवासी उत्तराखंड (पूरा पता अभी मालूम नहीं)
  • निकेत सुनील शर्मा निवासी गुजरात (पूरा पता अभी मालूम नहीं)
  • अंजलि श्रीवास्तव (पूरा पता अभी मालूम नहीं)

तीन शवों की नहीं हो सकी है अब तक शिनाख्त

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से एम्स ऋषिकेश भेजे गये एक अन्य युवक की भी मौत हुयी है, लेकिन उसका नाम-पता अभी मालूम नहीं किया जा सका है। इसी तरह रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में जान गवांने वाले दो अन्य यात्रियों के भी नाम-पते अभी मालूम नहीं हो सके हैं। पुलिस की ओर से तीनों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

..तो चालक को झपकी लगने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घायलों से अब तक की गयी पूछताछ के आधार पर, बताया जा रहा है, कि हादसा चालक को अचानक झपकी आ जाने के कारण होने की आशंका है। यात्रियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया है, कि वे शुक्रवार रात 11 बजे दिल्ली से सफर पर निकले थे।

ऐसे में आशंका है, कि पूरी रात गाड़ी चलाने के बाद, रुद्रप्रयाग तक आते-आते चालक थक गया होगा। इसी दौरान अचानक मोड़ पर झपकी लगने से वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पैराफिट को तोड़ता हुआ दो सौ मीटर नीचे जा गिरा।

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने घटना पर जताया शोक

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। एक्स पर उन्होंने लिखा है, जनपद रुद्रप्रयाग में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। वाहेगुरु से अरदास है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *