Trump Mug Shot: अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड जे. ट्रम्प को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गयी। इस दौरान जेल में हर कैदी की तरह उनका भी मग शॉट लिया गया। खुद ट्रम्प ने यह तस्वीर अपने X (पहले ट्विटर) पर जारी की है।

जेल में लिया गया ट्रम्प का मग शॉट।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प पर 2020 में जॉर्जिया के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप हैं। उन्हें इस मामले में सजा सुनायी गयी थी, जिसके बाद ट्रम्प फुल्टन काउंटी जेल पहुंचे। यहां सरेंडर के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रम्प करीब 20 मिनट तक जेल में रहे।

दो लाख डॉलर जुर्माना भरने के बाद ट्रम्प को जमानत दे दी गयी। जेल में रहने के दौरान वहां की प्रक्रियाओं के अनुरूप ट्रम्प का मग शॉट फोटो लिया गया। ट्रम्प ने यह तस्वीर ट्वीट करते हुये लिखा है कि उन्हें कोई अपराध नहीं करने के बावजूद गिरफ्तार किया गया।

अपने ट्वीट और आधिकारिक वेबसाइट DONALDJTRUMP.COM पर ट्रम्प की ओर से जारी सन्देश में कहा गया है कि वह अमेरिका को बचाने के अपने मिशन को किसी सूरत में सरेंडर नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा कि अमेरिकी लोग सब जानते हैं और अमेरिकन जनता को एक उनके पक्ष में मतदान से रोकने की कोशिश जारी है।

959 दिन बाद ट्वीट: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प 959 दिन बाद X (पहले ट्विटर) पर दोबारा आये हैं। इससे पहले उन्होंने आखिरी ट्वीट आठ जनवरी 2021 को किया था। ट्विटर पॉलिसी को लेकर विरोध के चलते ट्रम्प ने यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ दिया था।

HE’S BACK ट्रेंड: ट्रम्प ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 07:08 बजे ट्वीट किया था, जिसे महज दो घन्टे में तीन करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके थे। वहीं, ट्रम्प के पक्ष में X पर HE’S BACK ट्रेंड करने लगा है।

‘Make America Great Again’: अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति का चुनाव होना है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प एक बार फिर इस पद के लिये चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसके लिये वह लंबे समय से मेक अमेरिका ग्रेट अगेन अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *