Uttarakhand BJP: भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल मंडल के जिला पंचायत सदस्यों का अभ्यास वर्ग हरिद्वार में शुरू हो गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों से राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गयी।

शनिवार को हरिद्वार के एक होटल में भाजपा के गढ़वाल मंडल के जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आरम्भ हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अभ्यास वर्ग का उद्घाटन किया।

जिला पंचायत सदस्यों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से ‘मेरी माटी, मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा की नीतियों की जानकारी दी। कहा कि यह पार्टी के हर नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि जनता को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जोड़ें।

पहले दिन के सत्रों में पहला सत्र भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने लिया। उन्होंने ‘भाजपा का इतिहास, विचारधारा और पंच निष्ठा’ पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में विषय विशेषज्ञ पीडी देवराड़ी और पंकज नाथ तिवारी ने ‘जिला पंचायत विषयों’ की जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *