मामूली कहासुनी के बाद उत्तराखंड (Uttarakhand Crime) में कुमाऊं मंडल के बागेश्वर में एक व्यक्ति ने पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के गरुड बैजनाथ पुलिस थाना क्षेत्र स्थित गगरीगोल में गणेश जोशी अपनी पत्नी गीता जोशी और दो बच्चों संग रहता था। देर रात घर से गीता के चिल्लाने और बच्चों के रोने की आवाजें सुन आसपास के लोग जागे।

कुछ लोग गणेश के घर पहुंचे तो पता चला कि वह नशे में बुरी तरह धुत है, जबकि उसकी पत्नी गीता पास ही लहूलुहान पड़ी थी। उसके शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किये गये थे। उसकी जान जा चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया गया।

देर रात ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया, जबकि आरोपी गणेश जोशी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गणेश के देर रात नशे में लौटने के बाद दंपति में कहासुनी हुयी थी। इस पर गणेश ने आपा खो दिया और चाकू से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *