Uttarakhand Police: हरिद्वार जिले में श्रावण मास में कांवड़ मेला शांतिपूर्ण संपन्न करवाने और भारी बारिश के बीच लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाने पर 42 जवानों का सम्मान किया गया। इनमें वे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल में जिले में हुयी आपराधिक घटनाओं के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। पुलिसमैन ऑफ द मंथ चुने गये इन पुलिसकर्मियों को जिले के कप्तान अजय सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुये अपील की कि सभी जवान इसी तरह प्रतिबद्धता के साथ आगे भी काम करते रहें, ताकि जिले को अपराध शून्य बनाया जा सके। उन्होंने कांवड़ मेले के दौरान जिले में पुलिस व्यवस्था बेहतर बनाये रखने के लिये जिले के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

इन अधिकारियों को मिला सम्मानः एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात राकेश रावत, यातायात निरीक्षक अखिलेश कुमार, निरीक्षक भावना कैंथोला, अमरजीत सिंह और भुवन चंद्र भेटवाल को सम्मानित किया।

सम्मान पाने वाले दरोगाः समारोह में 10 उपनिरीक्षक और दो सहायक उपनिरीक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें एसआई अंकुर शर्मा, मनोहर सिंह भंडारी, आनंद मेहरा, अशोक सिरसवाल, खेमेन्द्र गंगवार, प्रवीण रावत, रुकम सिंह, इंदर सिंह गड़िया, संजय पूनिया, मनोज नौटियाल रहे। एएसआई राकेश सिंह और कमल को भी सम्मान मिला।

ये मुख्य आरक्षी/ आरक्षी सम्म्मानितः हेड कांस्टेबल लाल सिंह और रामवीर सिंह। कांस्टेबल सतीश, निर्मल रांगड़, अजीत तोमर, सत्येन्द्र रावत, मुकेश उनियाल, बलवंत, राहुल देव, सतेंद्र, गजेंद्र प्रसाद, लखन चैहान, उत्तम सिंह, शहजाद अली, मुकेश तोमर, प्रभाकर थपलियाल, अजीत तोमार, सुखविंदर सिंह, सत्येंद्र सिंह, अरविंद रावत, अंकित रावत और महेंद्र सिंह।

तीन महिला आरक्षी सम्मानितः महिला आरक्षी गुरप्रीत कौर, ममता कुकरेती और रेखा उपाध्याय को भी कार्यक्रम में एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *