Uttarakhand Landslide: लक्ष्मणझूला नीलकंठ मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। खेरखाल कि पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से यहां यातायात रोक दिया गया है। मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं। इस बीच बारिश से दिक्कतें आ रही हैं।

यमकेश्वर ब्लॉक में लक्ष्मणझूला नीलकंठ मार्ग बीते कुछ दिनों से लगातार भूस्खलन से प्रभावित हो रहा है। यहां खेरखाल के पास लैंडस्लाइड जोन विकसित हो गया है। इससे तीन दिनों से लगातार इसी जगह पर पहाड़ी दरक रही है।
सोमवार सुबह भी करीब दस बजे यहाँ पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। इससे सड़क एक बार फिर बंद हो गयी है। मौके पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। सड़क खोलने की कोशिश चल रही है।