उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला (Harela Festival Uttarakhand) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया।
इस दौरान प्रदेशवासियों को अपने संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का पर्व है। बताया कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर से व्यापक पैमाने पर पौधे रोपे जायेंगे। साथ ही इन पौधों समेत वनों-पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प भी लिया जायेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आने का आवाहन किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं।


इस दौरान उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुये सीएम धामी ने बताया कि राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे। हरेला पर्व के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *