Himachal Landslide Video: उत्तराखंड के साथ पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी बारिश ने जमकर तबाही मचायी है। सोमवार से शुरू हुआ भूस्खलन का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। उधर, सड़कें बंद होने के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से जेसीबी पहुंचायी गयी हैं।

हिमाचल मानसूनी बारिश में कुदरत की भारी मार झेल रहा है। तीन दिन से जारी बारिश के बाद सोमवार को हिमाचल के मंडी, शिमला, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा में एक के बाद एक भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हुयी हैं। इनमें 51 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 से अधिक लोग लापता हैं।

मंगलवार को भी शिमला समेत हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन हुआ। कृष्णा नगर क्षेत्र से भूस्खलन की भयावह तस्वीर सामने आयी है। यहां दोपहर में पूरा पहाड़ दरक गया। धंसता हुआ पहाड़ अपने साथ 5 मकानों और एक स्लॉटर हाउस को भी तोड़ता हुआ मलबे में तब्दील कर गया।

चिनूक से पहुंचायी जेसीबी: शिमला में आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में खासी परेशानी हो रही है। रास्ते बंद होने से मलबा हटाने के लिये जरूरी उपकरण पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में एयरफोर्स की मदद ली गयी है। मंगलवार को चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने के लिये जेसीबी पहुंचायी गयी।

राज्य में 621 सड़कें बंद: हिमाचल में आठ नेशनल हाईवे समेत 621 सड़कें पूरी तरह बंद हैं। इसके कारण प्रशासन के लिये भी प्रभावित क्षेत्रों में जाना मुश्किल बना हुआ है। इन सड़कों पर सैकड़ों यात्री भी फंसे हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *