Loksabha Election Fifth Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान आठ राज्यों में जारी है। 49 संसदीय सीटों के लिये, 695 उम्मीदवारों की किस्मत, आज मतदाता, ईवीएम में बंद करने वाले हैं। सुबह नौ बजे तक कुल 10.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पश्चिम बंगाल, पांचवें चरण में भी अब तक सबसे आगे नजर आ रहा है, वहीं ओडिशा में सबसे कम मतदान अब तक हुआ है।

देश की 18वीं लोकसभा के लिये, सात चरणों में से, पांचवें चरण का मतदान, सोमवार सुबह सात बजे से आरंभ हो गया। इस चरण में बिहार की पांच, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, लद्दाख की एक, महाराष्ट्र की 13 संसदीय सीटें शामिल हैं। इनके अलावा ओडिशा की पांच, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर मतदान हो रहा है।

इस चुनाव में सबसे ज्यादा 264 उम्मीदवार, महाराष्ट्र की 13 संसदीय सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में 144 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में 80, जम्मू-कश्मीर में 22, झारखंड में 54, लद्दाख में तीन, ओडिशा में 40 और पश्चिम बंगाल में 88 उम्मीदवार संसदीय सीट के लिये मुकाबला कर रहे हैं।

चुनाव आयोग की ओर से सुबह नौ बजे तक जारी, आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल सबसे आगे बना हुआ है। यहां नौ बजे तक 15.35 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दूसरे स्थान पर 12.89 प्रतिशत के साथ, उत्तर प्रदेश है। झारखंड में नौ बजे तक 11.68 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

बिहार में 8.86, जम्मू-कश्मीर में 7.63, लद्दाख में 10.51 प्रतिशत मतदान सुबह नौ बजे तक दर्ज कर लिया गया था। महाराष्ट्र और ओडिशा में मतदाता उदासीन नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में नौ बजे तक महज 6.33 प्रतिशत, जबकि ओडिशा में 6.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आठ करोड़ मतदाता चुनने निकलेंगे अपने सांसद

पांचवें चरण के चुनाव में, आठ करोड़ 95 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या चार करोड़ 69 लाख, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या चार करोड़ 26 लाख है। मतदान के लिये, आठों राज्यों में कुल 94 हजार 732 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें नौ लाख 47 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।

देश की नजरें अमेठी-रायबरेली संसदीय सीटों पर

पांचवें चरण में देश की सबसे हॉट सीटें, उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली बनी हुयी हैं। अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के सामने, कांग्रेस ने किशोरीलाल शर्मा को मैदान में उतारा है। राहुल गांधी, खुद अमेठी छोड़कर, रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां उनका मुकाबला, भाजपा के दिनेशप्रताप सिंह से है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सीट पर भी मतदान जारी

रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, की संसदीय सीट लखनऊ में भी, सोमवार को मतदान हो रहा है। सुबह नौ बजे तक, लखनऊ में 10.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। राजनाथ सिंह, लखनऊ से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला, समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा से है।

यूपी में किस सीट पर कितना मतदान

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में, सुबह नौ बजे तक के मतदान प्रतिशत के हिसाब से, बांदा सबसे आगे नजर आ रहा है। यहां 14.57 प्रतिशत मतदान हो चुका है। फतेहपुर में 14.28 प्रतिशत, जबकि झांसी में 14.26 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हॉट सीट अमेठी में 13.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, रायबरेली में 13.60 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके हैं। बाराबंकी में 12.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। फैजाबाद में 14, गोंडा में 9.55, हमीरपुर में 13.61, जालौन में 12.8, कैसरगंज में 13.04, मोहनलालगंज में 13.86 और कौशांबी में 10.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ओडिशा में 35 विधानसभा सीटों के लिये भी मतदान

ओडिशा में विधानसभा की 35 सीटों के लिये भी सोमवार को मतदान हो रहा है। इनमें 21 सीटें सामान्य हैं, जबकि आठ अनुसूचित जाति और छह अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिये आरक्षित हैं।

सात लाख से अधिक मतदाताओं ने दिया ‘वोट फ्रॉम होम’

चुनाव आयोग ने, इस बार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी है। पांचवें चरण के मतदान के लिये, सौ वर्ष से अधिक आयु के 24 हजार 792 एवं सात लाख तीन हजार दिव्यांग मतदाताओं ने वोट फ्रॉम होम के जरिये वोट दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *