Uttarakhand Disaster: चमोली जिले में जोशीमठ के हेलंग में एक दोमंजिला मकान ढह गया। पुलिस, ndrf, sdrf ने घर में फंसे सात में से पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। हादसे में दो लोगों की जान चली गयी।

चमोली जिले में जोशीमठ थानांतर्गत हेलंग में स्टोन क्रशर के पास दोमंजिला मकान मंगलवार रात ढह गया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों भारी बारिश से क्रशर के पास भूस्खलन हुआ था। इससे यह मकान खतरनाक बना हुआ था।

मकान में क्रशर में काम करने वाले कर्मचारी रह रहे थे। सूचना पर जोशीमठ इन्स्पेक्टर हरक सिंह राणा, sdrf, ndrf टीमें मौके पर पहुंच गयीं। मकान मलबे के ढेर में बदल गया था। अभियान के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद पांच घायलों को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में दो लोगों की जान चली गयी। बता दें कि हेलंग गांव जोशीमठ के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के नजदीक है। ऐसे में यहां मकान ढह जाने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *