CM Pushkar Dhami: उत्तराखंड की सत्ता संभालकर, देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने की उपलिब्ध हासिल करने के बाद, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम, एक नयी मिसाल जुड़ गयी है। सीएम धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बाद, देश के तीसरे नंबर के नेता बन गये हैं।

धामी ने यह उपलब्धि लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हासिल की है। फेसबुक पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, देश के कई बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुये, फॉलोअर्स की संख्या के मामले में पीएम और गृहमंत्री के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ 10 मिलियन हो चुकी है। खास बात यह है, कि फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या का यह आंकड़ा हासिल करने वाले, वह देश के तीसरे नेता बन गये हैं।

फेसबुक फॉलोअर्स के मामले में अब सीएम धामी से आगे, दो ही नेता हैं। पहले नंबर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पीएम मोदी के फेसबुक पर 49 मिलियन यानी चार करोड़ 90 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर गृहमंत्री अमित शाह आते हैं। अमित शाह के फॉलोअर्स की संख्या 15 मिलियन यानी डेढ़ करोड़ है। वहीं, सीएम धामी के बाद, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आते हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या 98 लाख है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों से कई गुना आगे धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता, राज्य के अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों के मुकाबले कई गुना अधिक है। फेसबुक फॉलोअर्स के मामले में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत, सीएम धामी से करीब दस गुना पीछे हैं। रावत के फॉलोअर्स की संख्या 19 लाख 1.9 मिलियन है।

पूर्व सीएम और हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी, त्रिवेंद्र सिंह रावत के फॉलोअर्स की संख्या 22 लाख है। पूर्व सीएम और पूर्व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के फॉलोअर्स की संख्या 15 लाख है। पूर्व सीएम और पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत के फॉलोअर्स छह लाख 25 हजार हैं। पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के 19 हजार ही फॉलोअर्स हैं, हालांकि वह अब वर्षों से राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी धामी से पीछे

फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खासे लोकप्रिय हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की संख्या 9.2 मिलियन, यानी 92 लाख है। यह संख्या, सीएम पुष्कर सिंह धामी के फॉलोअर्स की संख्या से करीब आठ लाख कम है।

अरविंद केजरीवाल के भी 9.2 मिलियन फॉलोअर्स

फेसबुक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया, अरविंद केजरीवाल भी फॉलोअर्स की संख्या के मामले में, सीएम धामी से पीछे हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या भी, सीएम पुष्कर सिंह धामी से, आठ लाख कम, यानी 92 लाख है।

पार्टी के अलावा चार नेताओं को ही फॉलो करते हैं धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी के फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ हो चुकी है, लेकिन वह फेसबुक पर पांच ही प्रोफाइल को फॉलो करते हैं। इनमें एक प्रोफाइल भारतीय जनता पार्टी का आधिकारिक एकाउंट है। पार्टी के अलावा वह सिर्फ चार नेताओं को फॉलो कर रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं।

राहुल-प्रियंका, ममता-खड़गे रह गये बहुत पीछे

देश के चर्चित नेताओं में शुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, असम के सीएम हिमंता बिस्वशर्मा भी फेसबुक फॉलोअर्स के लिहाज से सीएम धामी से बहुत पीछे हैं।

राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या सात मिलियन, यानी 70 लाख है। वहीं प्रियंका गांधी के 47 लाख फॉलोअर्स हैं। ममता बनर्जी के फेसबुक पर 52 लाख, जबकि हिमंता बिस्वशर्मा के फॉलोअर्स की संख्या 21 लाख है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फेसबुक पर एक लाख 45 हजार ही यूजर्स फॉलो करते हैं।

चर्चित केंद्रीय मंत्रियों से भी है बड़ा अंतर

केंद्र सरकार के सबसे चर्चित मंत्री नितिन गडकरी के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 31 लाख है। वहीं, युवा नेता और मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के 19 लाख ही फॉलोअर्स हैं। मंत्री किरेन रिजिजू के 23 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि मंत्री गिरिराज सिंह के फॉलोअर्स की संख्या पांच लाख 36 हजार है।

उत्तराखंड में सबसे पहले किस सीट का आयेगा परिणाम, जानिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *