Gaurikund Landslide: केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड हादसे की शिकार एक लड़की का शव बरामद किया गया है। इसके बाद हादसे में मारे गये आठ लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। 15 अब भी लापता हैं।

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में 3-4 अगस्त की देर रात भूस्खलन के बाद पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया था। डाट पुलिया के पास मलबे की चपेट में आकर तीन दुकानें मन्दाकिनी नदी में बह गयी थीं। इनमें सोये 23 लोग नदी में समा गये थे। पुलिस, sdrf, ndrf, ddrf की टीमें तभी से तलाशी अभियान चला रही हैं।

बीते दिनों दो शव बरामद किये गये थे। इससे पहले भी पांच और शव बरामद कर लिये गये थे। हादसे के 12वें दिन मंगलवार को मुनकटिया के पास हादसे की शिकार हुयी एक और लड़की का शव मिल गया। इसके बाद बरामद शवों की संख्या आठ हो गयी है। 15 लापता लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *