Jharkhand ED Raid: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। नगदी की बरामदगी झारखंड के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के घर से की गयी है। बरामद रकम 25 करोड़ होने की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि नोटों की गिनती अब भी जारी है। ईडी अब यह पता लगा रही है कि इतनी रकम कहां से आयी।

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू नौकर जहांगीर आलम के ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान जहांगीर आलम के घर पर ईडी की टीम पहुंची, तो यहां रखे बैगों से निकाले गये नोटों का पहाड़नुमा ढेर लग गया।

ईडी ने जब्त किये 130 करोड़ के बिटकॉइन

साढ़े पांच बजे शुरू की गयी कार्रवाई के बाद, अब तक 25 करोड़ की रकम बरामदगी की पुष्टि की जा चुकी है। नोटों की गिनती अब भी लगातार जारी है। भारी मात्रा में नगदी के अलावा, घर से जेवरात भी बरामद किये गये हैं। जहांगीर आलम से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि बरामद रकम के स्रोत का पता लगाया जा सके।

जहांगीर बोला- संजीव लाल की है यह रकम

जानकारी के अनुसार, शुरूआती पूछताछ में संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम ने ईडी को बताया है कि उसके घर से बरामद की गयी यह रकम संजीव लाल की ही है। इसके बाद मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संजीव के पास यह रकम कहां से और किसलिये रखी गयी थी, अब ईडी इसका पता लगायेगी।

कौन हैं मंत्री आलमगीर आलम

आलमगीर आलम झारखंड की पाकुड़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गये हैं। विधानसभा में वह कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। आलमगीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाया गया था। हेमंत के इस्तीफे के बाद, चंपई सोरेन की सरकार में उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया है। इससे पहले 2006 से 2009 तक आलमगीर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रहे।

ईडी के 16 अधिकारी जांच में जुटे

जानकारी के अनुसार, रांची में सोमवार सुबह से जारी छापेमारी में ईडी के 16 अधिकारी जांच में जुटे हुये हैं। संजीव लाल और जहांगीर आलम के दूसरे ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है। ईडी की एक टीम संजीव लाल के घर पर भी डटी हुयी है। वहां भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने क्यों छोड़ दी कांग्रेस

मुंबई हमले पर कांग्रेस नेता ने क्या कह दिया

दो अन्य स्थानों पर भी चल रही जांच

ईडी की टीमें संजीव लाल और जहांगीर आलम के घरों के अलावा, कुछ अन्य लोगों के घरों पर भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ईडी की एक टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के एक इंजीनियर के घर पर जांच कर रही है। इसके अलावा बोड़िया रोड स्थित कुछ घरों में भी ईडी की टीम के पहुंचने की जानकारी है।

निलंबित चीफ इंजीनियर से जुड़ा हुआ है मामला

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम जिन लोगों के यहां सोमवार को छापेमारी कर रही है, उनका संबंध कुछ समय पहले निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से बताया जा रहा है। वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था। जून 2023 में ईडी ने वीरेंद्र राम और उनके परिवार की 39 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच कर ली थीं।

झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता 2020 में तब संदेह में आये थे, जब एक जेई घूस लेते पकड़ा गया था। जेई सुरेश प्रसाद के
घर से तब करीब ढाई करोड़ की नगदी बरामद हुयी थी। सुरेश ने पूछताछ में यह रकम चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के लिये वसूलने की बात कही थी। हालांकि, वीरेंद्र राम के खिलाफ लंबे समय तक जांच की अनुमति नहीं मिली थी।

ISC, ICSE का रिजल्ट आज जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *